सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में शामिल 32 साल के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में रहते हुए खुद पर गोली चलाई है। अनुज ने पुलिस की गन से ही खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था। खबर है कि अस्पताल में डॉक्टर्स ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया है।