25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / VIDEO VIRAL:सलमान को हैं NEW TALENT की तलाश, APP बिंगइनटच पूरा करेगा आपका ख्वाब…

VIDEO VIRAL:सलमान को हैं NEW TALENT की तलाश, APP बिंगइनटच पूरा करेगा आपका ख्वाब…

VIDEO VIRAL:सलमान को हैं NEW TALENT की तलाश, APP बिंगइनटच पूरा करेगा आपका ख्वाब...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 21 Sep 2017, 11:44 AM IST

salman khan new app

salman khan new app

बॅालीवुड के दबंग खान सलमान खान अपनी अगली फिल्म के लिए एक नया फ्रेश फेस ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने बिंगइनटच मोबाइल एप्लिकेशन को लॅान्च किया है। इस एप्लिकेशन के जरिए वे भारत के टेलेंट को परखेंगे और जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली लगेगा उसे अपनी फिल्म में काम करने का मौका देंगे।

इस एप्लिकेशन के बारे में सलमान ने एक वीडियो के जरिए बताया। सलमान ने मंगलवार को एक मिनट का वीडियो वायरल किया, जिसमें उन्होंने कहा,-आज मुझे महसूस हो रहा है कि मैं आपके लिए कुछ करूं। नहीं समझे? मैं आपको बताऊंगा। परिवार के लिए बीइंगइनटच..एक खास तोहफा है। तोहफा यह है कि इस एप्लिकेशन में स्पेशल ऑडिशन सेक्शन है। आगे उन्होंने बताया की,- आप सभी प्रतिभाशाली हैं.. कोई नर्तक है, गायक है या अभिनेता, इसलिए इस एप्लिकेशन पर प्रोफाइल और वीडियो लिंक डालकर अपनी प्रतिभा को सामने लाएं। इसके बाद निर्देशक मुकेश छाबड़ा द्वारा वीडियो लिंक को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार आप शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो हम मिलेंगे। कहां? सेट पर।

इस फिल्म के लिए पहला सेलेक्शन फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए होगा। उन्होंने बताया की,-हम पहली जो प्रतिभा देख रहे हैं, वह सलमान खान की अगली फिल्म की नायिका के चयन के लिए है। ऑल द बेस्ट..जल्दी से प्रोफाइल भेजो।

इसके साथ ही बता दें जल्द ही भारत का पॅापुलर रियेलिटी शो बिग बॅास 11 कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बार भी बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान इस शो में कंटेस्टेंट्स कि खिंचाई करते दिखाई देंगे। ऐसे में शो के लिए हर हफ्ते नए प्रोमो रिलीज किए जा रहे हैं। हाल में बिग बॅास का एक और प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में सलमान फिल्म पड़ोसन के हीरो बन मैंरे सामन वाली खिड़की में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

इस बार 1 नहीं 2 बिग बॅास के घर होंगे
बता दें कि बिग बॅास 11 इस बार नई-पड़ोसी थीम लाया है जिसके चलते बिग बॅास में 1 नहीं बल्कि 2 घर बनवाए जाएंगे हैं। थीम को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बॅास में आते ही कंटस्टेंट्स को दो अलग अलग घरों में भेज दिया जाएगा।

साथ ही इस बार बिग बॅास में उन आम लोंगो को बुलाया जाएगा जो कि सोशल मीडिया साइट्स पर खासा चर्चित हैं।

अब तो बस जल्द से जल्द इस शो के शुरु होने का इंतजार है। बता दें हाल ही में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई थी जो कि बॅाक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। जल्द ही सलमान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है, उम्मीद करते हैं कि ये फिल्म सलमान के पिछले नुकसान की भरपाई कर पाए।