Salman Khan Bugatti Watch: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फैशल और लग्जरी के मामले ट्रेंडसेटर रहे हैं। अब एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान अपनी चमचमाती बुगाटी शिरॉन टूरबिलियन रोज गोल्ड (Bugatti Chiron Tourbillon Rose Gold Watch) घड़ी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान के साथ इस फोटो में यह घड़ी बनाने वाले ब्रांड जैकब एंड कंपनी के CEO जैकब अरबो हैं। इस फोटो के साथ सलमान और जैकब ने अपने पार्टनरशिप की शुरुआत का भी ऐलान किया है।