नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें सलमान फुलऑन एक्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ट्रेलर देख अब उनके फैंस बेसब्री से बस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच सलमान के पनवेल फार्म हाउस की इनसाइड तस्वीरें भी जोरों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो चलिए आज आपको हम एक्टर के फेमस फॉर्महाउस की एक झलकी दिखा देते हैें।