अभिनेता सलमान खान ने अपने जन्मदिन से पहले अपने फैंस के लिए एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हर साल उन्हें जन्मदिन वाले दिन फैन्स का बेशुमार प्यार देखने को मिलता है। मगर कोरोनावायरस और इससे बचाव के मद्देनजर, वह सभी से यह अपील करते हैं कि कृपया करके वह उनके घर के बाहर भीड़ ना लगाएं। मास्क पहनें, सैनिटाइज करें। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन ( Maintain Social Distancing ) रखें। इस वक्त वह गैलेक्सी में नहीं हैं। सलमान द्वारा जारी किए गए इस स्टेंटमेंट ( Salman Khan Statement ) में उन्होंने अपने फैंस को यह साफ बता दिया है कि वह अपने बर्थडे पर घर पर मौजूद नहीं हैं। यह जानकर उनके फैंस को दुख तो जरुर होगा।