इंटरव्यू में सलमान से पूछा गया ये सवाल:
सलमान से इंटरव्यू ले रही होस्ट ने पूछा आपको जूही चावला कैसी लगती हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'वो बहुत अच्छी हैं। बहुत प्यारी लड़की है। मैंने उनके पापा से पूछा की अगर वो हमारी शादी करवा दें। लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया।' इसके बाद होस्ट ने मना करने का कारण पूछा। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया, 'ये उनके बिल में फिट नहीं बैठा।' इसके बाद उनसे पूछा गया कि जूही के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं और जूही मेरे साथ काम नहीं करना चाहती हैं।'