11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की टाइगर जिंदा है पर लगा BAN…अब यहां नहीं दिखेगा टाइगर का जलवा

सलमान की टाइगर जिंदा है पर लगा BAN...अब यहां नहीं दिखेगा टाइगर का जलवा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Dec 2017, 9:21 AM IST

salman khan

salman khan

जैसा की हम सब जानते हैं आज के वक्त में बॅालीवुड के दबंग सलमान खान के जितने फैंस हिंदुस्तान में हैं उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान में है। लेकिन पाकिस्तान में इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरों की माने तो 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है पर पाकिस्तान में बैन सग गया है। अब ये फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी।

मीडिया रिपार्ट के मुताबिक पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के कई सीन पर अपत्त‍ि जताई है। इसी के चलते मूवी को ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया गया है।

इन दिनों अभिनेत्री कैटरीना कैफ और सलमान खान फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। क्या आप जानते हैं एक मैग्जीन के इंटरव्यू में सलमान ने कैटरीना को बेस्ट डांसर माना है। जी हां उन्होंने कहा की,- कैटरीना मंझी हुई डांसर्स को भी मात दे सकती हैं।

इसके बाद सलमान से पूछा गया की वो क्या है जिसने कैटरीना के साथ उनकी जोड़ी को हिट बनाया?
इस पर सलमान ने कहा कि- मुझे नहीं लगता कि हम अपने को बहुत ही खूबसूरत या टैलेंटेड हैं। हम अपने आप को साधारण कैटेगरी में ही रखते है। सलमान ने ये भी माना है कि वो कैटरीना ने सलाह लेते हैं लेकिन जब कभी भी कैटरीना किसी फिल्म के बारे में उन्हें सलाह देती हैं या कोई फिल्म दिखाने के लिए ले जाती हैं तो वो डिजास्टर ही होती है।

इसके बाद सलमान खान ने कैटरीना कैफ से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने बताया की वे उनसे तब मिले थे जब वो शायद 18 साल की रही होंगी। वो मेरे घर पार्टी के लिए आई थीं और मैंने देखा तो सोचा वो स्वीटेस्ट गर्ल हैं। वो मेरी बहन को जानती थीं, मेरे सारे दोस्तों को जानती थीं लेकिन मुझे नहीं।

अगर फिल्म टाइगर जिंदा है की बात की जाए तो बता दें इस फिल्म के अंत में खतरानाक एक्शन सीक्वेंस रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की टाइगर जिंदा है के आखिरी सीक्वेंस में सलमान खान 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है सलमान के लिए ये सीन उनकी लाइफ का सबसे खतरनाक सीन होगा।