8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BB11:विकास ने लिया आकाश से शिल्पा को KISS करने का बदला, सरेआम टास्क की आड़ में सुनाई खरी खोटी…

BB11:विकास ने लिया आकाश से शिल्पा को KISS करने का बदला, सरेआम टास्क की आड़ में सुनाई खरी खोटी...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 13, 2017

bigg boss 11

bigg boss 11

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों घर में कुछ रिश्ते दिन प्रतिदिन पक्के होते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का रिश्ता भी इन में से एक ही हैं। बता दें अब शिल्पा और विकास काफी अच्छे दोस्त हो चुके हैं। ऐसे में कोई उनके साथ बत्तमीजी करें ये विकास को अब मंजूर नहीं है।

बता दें पिछले एपिसोड में आकाश ने शिल्पा को जबरन किस किया था जो शिल्पा को बिलकुल अच्छा नही लगा। उन्होंने इस बात के लिए आकाश को काफी खरा खोटा भी सुनाया। लेकिन विकास को आकाश की ये हरकत यकीनन काफी शर्मनाक लगी।

बता दें कल बिग बॅास ने एक नया लग्जरी बजट टास्क (बीबी लैब) दिया। इस टास्क में घरवालों को दो टीमों में बाँट दिया गया। सबसे पहले टास्क के लिए घर के बाहरी एरिया यानि कि गार्डन एरिया को एक लैब का रुप दिया गया। इसके बाद लैब के लिए घरवालों को रोबोट और एमप्लॉइ की टीम में बाँट दिया गया। पहली टीम यानि की रोबोट्स की टीम में हिना खान, हितेन तेजवानी, आकाश डडलानी और प्रियांक शर्मा हैं। वहीं दूसरी टीम में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, अर्शी खान और लव त्यागी थे।

पहली टीम को इमोशनलेस रहना था वहीं दूसरी टीम को लगातार कोशिश करके रोबोट्स के अंदर इमोशन्स को जगाना थे। समय समय पर बिग बॉस द्वारा रोबोट्स के अंदर कई इमोशन्स को लाने का आदेश दिया जाएगा। इस टास्क दौरान सभी कंटेस्टेंट्स लगातार एक दूसरे पर वार करते रहे। टास्क की आड़ में सभी ने एक दूसरे पर तंज कसे, उन्हें बुरा भला कहा, उनका मजाक बनाया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में विकास और आकाश आए।

जी हां जब बिग बॅास ने गुस्सा करने का इमोशन जगाने को कहा तो विकास सबसे पहले आकाश के पास पहुंचे और उन्हें कहने लगे की वे बदसूरत हैं। वे बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बदसूरत है। उन्हें खेल खेलना नहीं आता। अर्शी ने कहा उसमें दिमाग नहीं हैं। इतना ही नहीं इसके बाद विकास ने आकाश को शिल्पा को किस करने पर खूब सुनाया। देखिए ये वीडियो।

बता दें इस टास्क के दौरान विकास की टीम जिसमें अर्शी, शिल्पा, लव और वे खुद थे वे जीत जाते हैं। अब देखना ये होगा की कैप्टेंसी के टास्क में कौन इन चारों में से उभरकर बाहर आएगा और घर का नया कप्तान बनेगा।