3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी छोटी उम्र में सलमान की गोदी में खेला करता था ये स्टार, आज भाईजान करने जा रहे बॅालीवुड में लॅान्च

सलमान खान नेअपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उवह एक छोटे बच्चे को गोद में लिए खड़े हैं।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

May 31, 2018

salman khan and zaheer ratansi

salman khan and zaheer ratansi

सलमान खान हमेशा से न्यू कमर्स को लॅान्च करते आए हैं। अक्सर वह नए चेहरों को बॅालीवुड में आने का मौका देते हैं। ऐसे में हाल में एक और नए यंग स्टार की बॅालीवुड डेब्यू की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें जल्द ही भाईजान किसी को लॅान्च करने वाले हैं। उन्होंने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उवह एक छोटे बच्चे को गोद में लिए खड़े हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन लिखा, कल लॅान्च करूंगा। कल देखते हैं आज यह लड़का कैसा दिखता है। इस कैप्शन के बाद से ही सभी इस लड़के को जानने के लिए उत्सुक हैं। तो आइए आपको मिलवाते हैं इस नए स्टार से। इस बच्चे का नाम है जहीर रतनसी जिन्हें जहीर इकबाल के नाम से भी जाना जाता है। जहीर के पापा इकबाल रतनसी सलमान के अच्छे दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने उनसे वादा किया था कि वो उनके बेटे को लॉन्च करेंगे।

फाइनली अब यह खबर सच होने जा रही है। जिस फिल्म से सलमान खान जहीर को लॉन्च कर रहे हैं उसे वो को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस फिल्म को सलमान के साथ 'मुबारंका' फिल्म के मेकर्स (अश्विन और मुराद खेतानी) भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसके अलावा अगर जहीर की बात करें तो बता दें वह इन दिनों अभिनेत्री सना सईद को डेट कर रहे हैं। सना सईद 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आ चुकी हैं। जहीर आए दिन इंस्टाग्राम पर सना के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन जबसे सलमान ने उनके लॅान्च का ऐलान किया है उन्होंने अपना इंस्टाग्राम प्राइवेट कर लिया है। हालांकि सना के इंस्टग्राम पर इन दोनों की तस्वीरें अभी भी मौजूद हैं।

रणबीर ने इशारों में कुबूला आलिया को अपनी गर्लफ्रेंड! कहा- पिछली गलतियां फिर नहीं दोहराऊंगा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग