कोरोना वायरस गाइडलाइन्स का पूरा ख्याल
कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स और मेजरमेंट्स को चेक करने के लिए डॉक्टरों की टीम सेट पर पहुंची थी। घर में एक साथ कई लोग रहने वाले हैं, ऐसे में मेकर्स सबकी सेहत को लेकर ध्यान रख रहे है। बताया जा रहा है इस बार शो की थीम जंगल होने वाली है। कोरोना काल के कारण 'बिग बॉस' के घर में और भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार घर में खिलाड़ियों को रेस्टोरेंट, होटल, जिम और मार्केट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा शो में कोरोना वायरस गाइडलाइन्स का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।