सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्में कर चुके निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म भी सलमान के साथ ही करने वाले हैं। सूरज बड़जात्या एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म की कहानी लॉक हो चुकी है और सलमान उसमें काम करने के लिए रजामंदी भी दे चुके हैं। मैंने अपना आइडिया सलमान के साथ डिसकस किया है और उन्हें भी यह पसंद आया है। यह पूरी तरह से एक फैमिली फिल्म होगी, जिसमें ड्रामा और इमोशन भी होगा।