
salman dharmendra
बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान फिल्मों में अपने एक्शन के लिए जाने जाते है तो पर्सनल जिन्दगी में अपने दरियादिली के लिए। सलमान जिसको भी अपनी जिन्दगी में मानते है उन्हें वो दिल से मानते है और उसके लिए वो किसी भी तरह की चीजों का ख्याल नहीं रखते है। इसका सबूत है गरम धरम, धर्मेन्द की शेयर की ये फोटो। धर्मेंद्र ने सोशल साइट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो सलमान खान के साथ है और लिखा है - तुम हमेशा मेरे बेटे जैसे ही रहोगे।
इस फोटो में धर्मेंद्र की खुशी साफ देखी जा सकती है,जिसकों उन्होने सोशल साइटस पर भी व्यक्त किया है। धर्मेंद्र इस तस्वीर में सलमान का हाथ थामें हुए हैं। दरअसल सलमान धर्मेंद्र को सरपाइज देने अचानक से उनके घर पहुंच गए, जिसके बाद धरम(धर्मेंद्र) भी थोड़े नरम हो गए।
तस्वीर के ठीक नीचे लिखा है--
Deeply touched by your surprise visit to the farm today... you will always be a son to me @BeingSalmanKhan
सलमान ना सिर्फ अपनी निजी जिन्दगी में बल्कि सोशल लाइफ में भी बड़े दिलदार है। beinghuman से सलमान ने ये बात हजारों बार साबित भी की है। अनाथ और गरीब बच्चों की मदद करना। जरुरतमंदों को हर मुमकिन मदद मुहैया कराना। हर बार सलमान बड़े दिल वाले सबित हुए हैं, और जब बात अपनों के लिए हो तब तो सलमान का कोई मुकाबला ही नहीं है। बता दे इससे पहले भी सलमान ने अपनो को अपने तरीकों से खुश किया है। हाल ही में एक टीवी प्रोग्राम में टाईगर जिन्दा है की प्रमोशन के दौरान कैटरीना एक परफॉरमेंस के दौरान रोने लगी थी। जिसके बाद सलमान ने सुल्तान फिल्म का गाना गाया था।
बता दे कि धर्मेंद्र जल्द ही यमला पगल दिवाना की तीसरी पार्ट में नजर आने वाले है। ये फिल्म अगले साल रीलीज होगी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल , बॉबी देओल भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहीट साबित हुई थी।
Published on:
30 Dec 2017 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
