हाल ही में समीरा ने अपने डिप्रेशन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस होते हुए भी उन्होंने डिप्रेशन देखा है। वो कहती हैं कि उन्हें आज तक नहीं पता कि वह क्यों सबकुछ होते हुए भी दुनिया से कटी महसूस करती थी। एक टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आज मैं जिस एनर्जी के साथ कंटेंट बनाती हूं औऱ अपने दिल की बात कहती हूं, उसकी वजह है कि मैंने जीवन में बहुत कमजोर फील किया है। मैं आपको समझा भी नहीं सकती। मैं अपने आप से सवाल करती थी कि जिस लड़की ने इतनी सफल फिल्में की हों, बहुत पैसा बनाया हो, नाम कमाया हो, वह खुद को कुछ भी नहीं या मामूली कैसे महसूस कर सकती हैं। मुझे अभी भी नहीं पता मैंने अपने आपको कटा हुआ महसूस करते हुए कैसे समय बिताया है।