नई दिल्ली एक्ट्रेस सना खान ( Sana Khan ) बेशक फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं, लेकिन आज भी वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले वह अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी थीं। जिसके बाद उन्होंने अपने हनीमून की भी तस्वीरें शेयर की थी। वह समय-समय पर अपनी लाइफ से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस को देती ही रहती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें वह गुलाब और मोगरे के फूलों से सजी हुई दिखाई दे रही हैं।