
Sana Khan (social media)
Sana Khan: सना खान की मां इस ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकी है। बता दें कि सना की मां सईदा का लंबे समय से स्वास्थ्य खराब होने के कारण 24 जून को अंतिम सांस ली है। सना इस गम को सहन नहीं कर पा रही है और रो-रो अपने गम को बयां कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सना का फूट- फूट कर रोते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है । जिसमें उनका गम साफ- साफ नजर आ रहा है।
बता दें कि सना खान ने मंगलवार को खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा मां के निधन की दुखद खबर साझा की और उन्होंने लिखा कि 'उनकी मां अल्लाह के पास वापस लौटी हैं।' हलांकि सोशल मीडिया पर एंबुलेंस से सना और उनकी मां के शव को ले जाते हुए भी एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हुए है।
बाकी पीछे सभी महिलाओं के साथ खड़ी सना मां की याद में फूट-फूट कर रोती दिख रही हैं। आप देख सकते है की सना रोते हुए अंदर चली जाती हैं और परिवार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें हिम्मत भी दी और कहा कि सना हमेशा से अपनी मां के बेहद करीब रही हैं।
सना के लिए ये वक्त काफी मुश्किलो से भरा है। बता दें कि सना हमेंशा अपनी मां के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती थीं और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबीन भी इस मुश्किल वक्त में उनका हौसला बढ़ाने उनके घर पहुंचीं। मेहजबीन का वीडियो सना खान के घर जाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Updated on:
25 Jun 2025, 11:20 AM IST
Published on:
25 Jun 2025, 11:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.