Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त आज यानी 29 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील दत्त और नर्गिस के बेटे सजंय दत्त को 2 नामों से खूब जाना जाता है। एक है संजू बाबा और दूसरा मुन्ना भाई। ये दूसरा नाम उनको 2003 में आई उनकी फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' से मिला। संजय दत्त के स्टारडम को नई ऊंचाईयां देने वाली ये फिल्म दरअसल शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। शाहरुख का फिल्म ना करना संजय दत्त के लिए बड़े फायदा का सौदा साबित हुआ।