
sanjay dutt
जैसा की हम सब जानते हैं बॅालीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की हाल ही में फिल्म भूमि रिलीज हुई। इस फिल्म से संजय को काफी उम्मीदें थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। लगता है इस बात से संजय काफी दुखी हैं। जेल से छूटने के सालों बाद ये उनकी कमबैक फिल्म थी जो की कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इसी वजह से खबर आई है की संजय दत्त जल्द से जल्द अपनी नई फिल्म साहब बीवी और गैंग्सटर ३ की शूटिंग शुरु करना चाहते हैं। इस फिल्म में वे एक गैंग्सटर का रोल अदा कर रहे हैं। डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म की शूटिंग को कुछ दिन पहले ही राजस्थान में शुरू किया है। डीएनए की एक खबर के अनुसार संजय दत्त ने फैसला लिया है कि वो इस फिल्म की शूटिंग लगातार करेंगे और दीवाली पर भी छुट्टी नहीं लेंगे।
सुनने में आया है की,-फिल्म के मेकर्स तय वक्त पर ही फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म करना चाहते हैं। इसी के चलते फिल्म के सभी कलाकारों ने यह फैसला लिया है कि वो इस बार दीवाली पर छुट्टी नहीं लेंगे। इसकी जगह वो फिल्म को शूट करेंगे। इसका मतलब है कि अपने संजू बाबा इस साल दीवाली पर माही गिल, जिम्मी शेरगिल और बाकी कलाकारों के साथ साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के सेट पर होंगे।
बता दें फिल्म साहब बावी और गैंगस्टर का ये तीसरा सीक्वेंस हैं। इससे पहले इसकी कहानी पर दो फिल्में पहले भी बन चुकी हैं। पिछली दो फिल्मों में रणदीप हुड्डा और इरफान खान जैसे कलाकारों ने गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों के इस गैंगस्टर अवतार की काफी तारीफ की गई थी। उम्मीद करते है की संजू बाबा भी इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से खूूब सफलता हासिल करे। संजय दत्त की मेहनत को देखकर लगता है की शायद बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल भूमि नहीं मचा पायी वो संजय दत्त की साहब बीवी और गैंगस्टर मचाएगी।
Updated on:
4 Oct 2017, 10:15 AM IST
Published on:
4 Oct 2017, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.