संजय दत्त की ‘बागी 4’ से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। पोस्टर ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म में दमदार एक्शन और इमोशन का तड़का होगा। अब देखना यह है कि क्या संजय दत्त अपने खलनायक के किरदार से ‘एनिमल’ जैसी लोकप्रियता को चुनौती दे पाएंगे। ‘बागी 4’ के इस पोस्टर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। संजय दत्त का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है।