अब फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है ,लेकिन इसी के साथ कई राज्यों ने फिल्म को अपने यहां रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के बाद अब हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी फिल्म को बैन करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके अलावा और भी कई राज्यों में ये फिल्म बैन हो सकती है।