3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sanjay Mishra Birthday: क्रिकेट विश्व कप के एक विज्ञापन से संजय के बने पड़ोसी देशों में फैंस

बॉलीवुड में अच्छा-खासा मुकाम बनाने के बाद संजय ( Sanjay Mishra ) अपने पिता की बीमारी के चलते अपने गांव लौटे। हालांकि काफी प्रयास करने के बाद भी उनके पिता का देहांत हो गया। इससे वह टूट से गए। फिल्मों की तरफ फिर से रूख नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 6 Oct 2020, 9:00 PM IST

Sanjay Mishra Birthday : 1999 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान एक एड ने बदल दी थी संजय की किस्मत

Sanjay Mishra Birthday : 1999 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान एक एड ने बदल दी थी संजय की किस्मत

मुंबई। हर किरदार मेें अपने हावभाव और आवाज से जान डाल देने वाले अभिनेता संजय मिश्रा ( Sanjay Mishra ) ने अपने कॅरियर की शुरूआत टीवी शो 'चाणक्य' से 1991 में की। इसके बाद 2001 में आए टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' से उनकी पहचान घर-घर में हो गई। टीवी की दुनिया से वह बॉलीवुड की तरफ मुड़े और यादगार किरदार निभाए।

यह भी पढ़ें : — यूजर बोला, 'सिनेमाघर खुलें या नहीं, आप तो बेकार ही रहोगे', Abhishek Bachchan ने दिया करारा जवाब

एप्पल सिंह के नाम से हुए पॉपुलर

6 अक्टूबर, 1963 को बिहार के दरभंगा में जन्में संजय मिश्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 2005 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान 'मौका मौका' का विज्ञापन काफी पॉपुलर हुआ। इस एड में वह एप्पल सिंह के नाम का किरदार निभाते नजर आए। इस किरदार में उनका अंदाज क्रिकेटप्रेमियों और सिनेमाप्रेमियों के दिलों में बस गया। इससे उन्हें भारत के पड़ोसी देशों में भी पहचान मिली।

यह भी पढ़ें : — स्नेहा उल्लाल को क्यों कहा जाता है Aishwarya की हमशक्ल, मिलती-जुलती सूरत नहीं, ये है राज

बचपन में क्लास करते थे बंक

संजय बचपन में हमेशा अपनी क्लास बंक किया करते थे। एक बार क्लास बंक कर वह पान की दुकान पर चले गए। वहां पान बनाने लगे। ऐसा करते उन्हें उनकी दादी ने देख लिया। दादी ने संजय और दुकानदार दोनों की क्लास लगा दी। इतना ही नहीं वह पान की गुमटी भी हटवा दी थी।

यह भी पढ़ें: —इस शख्स के साथ Neha Kakkar की शादी के हैं चर्चे, साथ कर चुके हैं म्यूजिक वीडियो

ढाबे पर करने लगे थे काम

बॉलीवुड में अच्छा-खासा मुकाम बनाने के बाद संजय अपने पिता की बीमारी के चलते अपने गांव लौटे। हालांकि काफी प्रयास करने के बाद भी उनके पिता का देहांत हो गया। इससे वह टूट से गए। फिल्मों की तरफ फिर से रूख नहीं किया। ढाबे पर काम करने लगे। इसी दौरान रोहित शेट्टभ् ने उन्हें 'गोलमाल' में काम करने का मौका दिया और फिर वापस उनका फिल्मी सफर शुरू हो गया।

'बहुत हुआ सम्मान'

हाल ही संजय की नई फिल्म 'बहुत हुआ सम्मान' ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है। इसमें उनके साथ राघव जुयाल, अभिषेक चौहान, राम कपूर, निधि सिंह और नमित दास जैसे कलाकार भी हैं। अविनाश सिंह और विजय नारायण वर्मा द्वारा लिखित, 'बहुत हुआ सम्मान' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।