संजीव कुमार को जड़ा थप्पड़
इतना ही नहीं, एक अखबार ने संजीव कुमार और नूतन को लेकर खबर छाप दी कि नूतन अपनी शादी से खुश नहीं हैं और जल्द ही वो संजीव कुमार से शादी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो, नूतन को इन खबरों के बारे में पता चल गया था। साथ ही, उन्हें ये भी पता चल गया था कि ये अफवाह और कोई नहीं बल्कि खुद संजीव कुमार ही फैला रहे हैं। ये जानकर नूतन गुस्से में भड़क उठीं। उन्होंने गुस्से में सेट पर ही संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था।