बता दें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उभरी मनीषा इस फिल्म में मशहूर फिल्म एक्ट्रेस नर्गिस का रोल प्ले कर रही हैं जो खुद कैंसर पीड़ित थीं। ऐसे में उनके लिए यह किरदार निभाना कितना मुश्किल था, इस बारे में भी मनीषा ने बात की। मनीषा ने कहा, 'उस दर्द को सहने के बाद उसे फिर से सहने के लिए काफी साहस की जरूरत थी। इसकी एक वेल्यू है क्योंकि नर्गिस एक आइकॉनिक फिगर थीं।