29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘संजू’ का नया पोस्टर: रणबीर को देख याद आए ‘आतिश’ और ‘साजन’ के संजय दत्त

फिल्म की घोषणा के बाद से ही राजकुमार हिरानी की 'संजू' बायोपिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

May 02, 2018

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की दिलचस्प जीवन यात्रा के 85-सेकेंड के टीजर से दर्शकों को लुभाने के बाद राजकुमार हिरानी अब फिल्म के पोस्टर की श्रृंखला के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म 'संजू' के नए पोस्टर में रणबीर कपूर ने 90 के दशक की फिल्म 'साजन' और 'आतिश' में संजय दत्त के लुक की यादों को ताजा कर दिया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही राजकुमार हिरानी की 'संजू' बायोपिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल फिलहाल संजय दत्त से रणबीर कपूर की मिलती समानता सुर्खियां बटोर रही है।

रणबीर एज संजू इन द 90:

सोशल मीडिया पर फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने लिखा, ''हेयर इज रणबीर एज संजू इन द 90।' राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संजू' में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त के उतार-चढ़ाव से भरपूर जिन्दगी को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। यह फिल्म एक मशहूर परिवार से आने वाले एक अभिनेता की कहानी है जो दिखाती है कि वह खुद कैसे एक फिल्म स्टार बनता है, और फिर चकाचौंध ऊंचाइयों और अंधेरे की गहराई से गुजरता है।

कभी ना खत्म होने वाली जंग:

प्रशंसकों की गिरती हुई संख्या, विभिन्न नशों से कभी न खत्म होने वाली जंग, जेल का दौर, प्रियजनों से दूरी, और आतंकवादी होने की अटकलें सभी को फिल्म में दिखाया गया है। संजू का टीजर मजाकिया है और एक आदमी की खुद के जीवन के साथ हुई जंग, सब कुछ इस टीजर में मौजूद है। इस फिल्म में उनके जीवन से कुछ ऐसी कहानियों को दिखाया गया है जिसे देख कर लोग सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि 'वाकई ऐसा हुआ था? यह एक ऐसी अविश्वसनीय कहानी है जो सच है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस बायोपिक में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल , अनुष्का शर्मा , दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं। फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग