नई दिल्ली: सारा अली खान (Sara Ali Khan), धनुष (Dhanush) और अक्षय कुमार(Akshay Kumar) स्टारर और आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) का अभी हाल ही में फर्स्ट लुक को रिलीज किया गया था। अब पहला गाना चकाचक (Chaka Chak) रिलीज हो चुका है। गाने में जहां सारा ने देसी अंदाज में डांस किया हैं। वहीं, सारा और धनुष की केमिस्ट्री काफी अच्छी नजर आ रही है।