1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में शुभमन गिल के साथ रुकी थीं सारा अली खान? फ्लाइट में भी एक साथ बैठे आए नजर, वायरल हो रहा है Video

सारा अली खान उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। ये अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब अदाकारा शुभमन गिल को लेकर छाई हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 14 Oct 2022, 1:18 PM IST

sara ali khan and shubman gills video goes viral exiting from hotel together

sara ali khan and shubman gills video goes viral exiting from hotel together

इन दिनों सारा अली का नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल संग जुड़ रहा है। पहले उन्हें एक रेस्टोरेंट में उनके साथ स्पॉट किया गया था और उन्हें फ्लाइट में उनके सा देखा गया है। फ्लाइट में दोनों को साथ में बैठे देखा गया।

सारा अली खान और उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शुभमन गिल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा होनी शुरू हो गई। बुधवार को दो वीडियो सामने आए जिसमें सारा और शुभमन को एक होटल से बाहर निकलते और फिर एक फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए देखा गया।

वीडियो में सारा को गुलाबी रंग का टैंक टॉप और सफेद जॉगर्स पहने एक होटल की लॉबी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह बाहर निकलीं उनके पीछे एक शख्स और जा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शुभमन गिल है।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने यमलोक से चुराया था केबीसी का आइडिया!

दूसरे वीडियो में, सारा को एक फ्लाइट में फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया। जिसके बाद वह तुरंत अपनी सीट की ओर जाती हैं और वह किसी ऐसे शख्स के साथ बैठती हैं जिसे वीडियो में दिखाया नहीं गया। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शख्स भी शुभमन गिल जैसा ही है।

गौरतलब है कि सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। इस प्रकार की अफवाहें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को पहली बार एक रेस्टोरेंट में साथ खाना खाते हुए देखा गया था और अब दोनों को फिर से स्पॉट किया गया है। हालांकि, अभी तक सारा और शुभमन की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

30 अगस्त 2022 को हमें सारा अली खान और शुभमन गिल की एक तस्वीर मिली थी, जिसमें दोनों कैजुअल लुक में डिनर डेट का आनंद ले रहे थे। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी का पूरा आनंद लेते देखा गया था, जिससे उनके फैंस उनकी डेटिंग अफवाहों के बारे में कयास लगा रहे थे।

इससे पहले सारा अली खान का नाम एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) संग जुड़ चुका है। बताया जाता है कि जब वे 'लव आजकल 2' की शूटिंग कर रहे थे, तब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं, शुभमन की बात करें तो उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जुड़ा था।

यह भी पढ़ें- शालीन भनोट ने टीना दत्ता से किया प्यार का इजहार