पंजाबी फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) को आखिरी बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक शख्स पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी, जिसको खूब पसंद किया गया था। वहीं सरगुन अब दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'बाबे भंगड़ा पौंदे ने' (Babe Bhangra Paunde Ne) में नजर आ रही हैं, जो हाल में रिलीज हुई है। इसी खास मौके पर एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर एक बड़ा खुलासा किया है। सरगुन मेहता की खासियत ये है कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं। सरगुन मेहता ने शुरूआत से ही फिल्म हो या कोई प्रोजेक्ट हमेशा ही अपनी च्वाइस को पहले रखा है।