
bagi 2
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'बागी-2' के आइटम सॉन्ग 'एक दो तीन...' को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस गाने को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। माधुरी दीक्षित के इस आइकॉनिक सॉन्ग के नए वर्जन पर कोरियोग्राफर सरोज खान पहले काफी नाराज थी। सरोज खान ने अब गाने के कोरियोग्राफर को आशीर्वाद दे सभी को हैरान कर दिया है।
कोरियोग्राफर सरोज खान का रिएक्शन हैरान करने वाला:
फिल्म 'बागी-2' में जैकलीन पर फिल्माए गए गाने 'एक दो तीन...' के नए वर्जन पर पहले कोरियोग्राफर सरोज खान काफी नराज थीं। लेकिन अब एक इंटरव्यू में उनके दिए गए बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और इस ऑइकॉनिक सॉन्ग को ट्रिब्यूट देने वाले अहमद और गणेश पर मुझे गर्व है। उन दोनों के साथ मेरा आशीर्वाद हमेशा ही रहेगा।'
पहले कही थी ये बात:
माधुरी पर फिल्माया गया गाना 'एक दो तीन...' को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। जैकलीन के गाने को लेकर सरोज खान ने चंद्र से कहा था, 'माधुरी के डांस स्टेप को फॉलो कर पाना इतना आसान नहीं है। इस गाने को बेहद ही बुरे तरीके से परोसने की कोशिश की गई है।'
नया गाना बेहद ही भद्दा है: निर्देशक एन. चंद्रा
'तेजाब' फिल्म के निर्देशक एन. चंद्रा का कहना है कि, ''एक दो तीन...' गाने का रीमेक बेहद ही भद्दा है। गाने में केवल जैकलीन के होंठ, पाउट और कमर पर फोकस है।' इस गाने को केवल बोल्ड बनाने की कोशिश की गई है।' साथ ही उन्होंने कहा कि, 'माधुरी का डांस मासूमियत से भरा था, जबकि ये डांस 'सेक्स एक्ट' है।'
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
जैकलीन के सपोर्ट में आए सलमान:
जैकलीन को लगातार मुश्किलों में फंसता देख सलमान उनके सपोर्ट के लिए मैदान में उतरे। सलमान ने ट्वीट में लिखा कि,' मुझे कहीं से भी जैकलीन के गाने में खराबी नजर नहीं आ रही है। ये गाना मुझे बेहद पसंद आया। जैकलीन ने इस गाने के साथ पूरा न्याय किया है।'
डांस में जैकलीन के मूव्ज को किया जा रहा है ट्रोल:
फिल्म 'तेजाब' का गाना 'एक दो तीन...' माधुरी का आइकॉनिक सॉन्ग है। इस गाने में माधुरी ने अपने डांस और अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया था। इस गाने के नए वर्जन में जैकलीन के मूव्ज को लोगों ने भद्दा और अश्लील बताया। लगातार इस वजह से वह ट्रोल की जा रही हैं।
Published on:
24 Mar 2018 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
