आपको बता दें कि पिछले दिनों अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्मकार मिलाप जावेरी से 'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू करने को लेकर मुलाकात की थी।
जावेरी ने इस मुलाकात के पलों की जानकारी शेयर करने के लिए ट्विटर पर तस्वीरें साझा की थी। जावेरी ने पोस्ट किया था, 'मेरे हल्क के साथ फिर से मुलाकात, मेरा हीरो, मेरा राम, मेरा जॉन अब्राहम, 3 महीने बाद मिले। सत्यमेव जयते 2 पर काम शुरू।' पिछले साल जॉन ने 'सत्यमेव जयते 2' का पहला पोस्टर साझा किया था। जिसमें उनके चेहरे का एक्सप्रेसन कातिलाना था।