Shah Rukh Khan Jail Sequence: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटेड इतनी बढ़ गई है कि अब उनसे इस दीवाली तक का भी इंतजार नहीं हो रहा है। तो वहीं फिल्म में शाहरुख खान का जेल सीक्वेंस अभी से लोगों के बीच खलबली मचा रहा है। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में जब पठान की एंट्री होगी तो नजारा जबरदस्त होगा। फिल्म के इस एक्शन सीन में शाहरुख अपनी फिल्म पठान के लुक में ही एंट्री लेंगे, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों के बीच सनसनी मचा रहें हैं। निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म टाइगर 3 दीवाली के खास मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म में मेन विलेन का रोल इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) निभाएंगे। फिल्म में सरप्राइ के तौर पर शाहरुख खान की पठान स्टाइल में एंट्री होगी, जोकि शाहरुख-सलमान के फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है।