Pathaan OTT Release: चार सालों बाद किंग खान की बॉलीवुड में वापसी अबतक कई इतिहास रच चुकी है। कई धमाकेदार फिल्मों को पछाड़ते हुए फिल्म पठान अभी भी छठे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए हुए है। फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है। अबतक फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड 1041.25 का कुल कलेक्शन किया है। सिनामाघरों में धूम मचाने के बाद अब शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने को तैयार है। सूत्रों की मानें तो फिल्म पठान को सिनेमाघरों में जिस तरह से पेश किया है वह ओटीटी वर्जन से बिल्कुल अलग होगा। सूत्रों की मानें तो सिनेमाघरों में रिलीज हुई पठान और ओटीटी पर रिलीज होने वाली पठान की कहनी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। फिल्म लगातार थिएटर्स में धमाल मचा रही है। तो वहीं शाहरुख-दीपिका के फैंस को उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म का ओटीटी पर भी इंतजार बढ़ी ही बेसब्री से हो रहा है। शाहरुख के लिए जनता के प्यार का आलम ये है कि होली पर भी 'पठान' खूब देखी गई और फिल्म ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। शाहरुख की 'पठान' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने अपने छठे वीकेंड में, पांचवे वीकेंड से ज्यादा का कलेक्शन किया है।