Tu Jhoothi Mai Makkar Box Office Collection Day 2: होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर और श्द्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रॉम-कॉम बेहद पसंद आ रही है। रणबीर-श्रद्धा के फैंस को यह फिल्म शानदार लग रही है। फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की है। हालांकि पठान के पहले दिन के कलेक्शन के मुताबिक तो कम ही है, लेकिन फिर भी पठान के बाद रिलीज हुई बाकी फिल्मों के मुताबिक सही रिस्पॉन्स मिला है। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बात करें फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के ओपनिंग डे कि तो फिल्म ने बाकी फिल्मों के मुकाबले अच्छी कमाई की है। अक्षय कुमार की सेल्फी ने 2.55 करोड़ रुपए तो वही फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ की कमाई की थी। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस हिसाब से देखा जाए तो रणबीर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपयों की कमाई की है।