केकेआर की ऐतिहासिक जीत के बाद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिंकू सिंह की एक फोटो पठान स्टाइल में शेयर की है। इसके साथ ही किंग खान ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा 'झूमे जो रिंकू माय बेबी, नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर तुम लोग काफी शानदार हो। और हां हमेशा याद रखें की भरोसा सबसे बड़ी चीज होती है। मुबारक को कोलकाता नाइट राइडर्स'।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की (kolkata knight riders) इस शानदार जीत के बाद हर कोई रिंकू सिंह (Rinku Singh) की तारीफ किए जा रहा है। इस तरह से शाहरुख खान ने केकेआर की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है।