इन दिनों इंडस्ट्री और फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. इस समय उनके पास कई फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग में वो बैक टू बैक बिजी चल रहे हैं. फैंस भी उनकी इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. SRK जल्द ही 'पठान', 'डंकी' और कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिसमें से एक साउथ के बड़े डायरेक्टर एटली (Atlee) की फिल्म का नाम भी शामिल है. काफी समय से इस फिल्म के नाम पर चर्चा चल रही थी.