अनुपम खेर उनसे आगे कहते हैं कि ऐसा जरूरी तो नहीं कि शाहरुख कि सब तुम्हे पसंद करें? तब शाहरुख कहते हैं कि पर क्यों? उसके बाद वह खुद ही हंसने लगते हैं. शाहरुख आगे कहते हैं कि 'ऐसा नहीं है कि मैं चाहता हूं सब मुझे पसंद करें. मेरे काम को नापसंद करें, मेरे हाव-भाव को नापसंद करें. मगर पर्सनल हो जाता है तो अच्छा नहीं लगता है. आप मुझे जानते भी नहीं हैं और मेरे बारे में ऐसी बात कर रहे हैं, जो शायद आपको हक नहीं है'.