बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी के लव अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तालक की खबरें सामने आती रहती हैं, जिनको लोग बेहद चटकारे लेकर पढ़ते भी हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) का नंबर पहले नंबर पर आता है. उनकी कई गर्लफ्रंड्स रही हैं, लेकिन फिर भी वो आज तक कुंवारे ही रहे. उनकी ज्यादातर गर्लफ्रंड्स की शादी हो चुकी है. वैसे अगर इंडस्ट्री में लव अफेयर के बारे में बात की जाए तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं रहा. दोनों की रिश्तों की चर्चा अब तक होती है.