आज हम भी आपको उनसे जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं. ये उनके संघर्ष के दिनों के बात है. धर्मेंद्र मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय (Director Bimal Roy) से काम मांगने गए थे, जब बतौर हीरो उनकी फिल्म 'शोला और शबनम' की 4 रीलें तैयार हो गई थीं तब धर्मेंद्र ने बिमल रॉय को फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की जिसे उन्होंने मान भी लिया, लेकिन फिल्म 'शोला और शबनम' के डायरेक्टर ने उन 4 रीलों को दिखाने से इनकार कर दिया तब धर्मेंद्र ने किसी तरह फिल्म के एडिटर अनंत आप्टे को पटाकर बिमल रॉय को वो चार रीलें दिखवा दीं.