ऐसा ही उनका एक बहुत पुराना किस्सा आज भी याद किया जाता है. सेट पर उनकी डांट बहुत सी एक्ट्रेस और स्टार्स ने खाई है उन्हीं में से एक सलमान खान (Salman Khan) भी एक हैं. दोनों का एक बेहद पुराना किस्सा है, जब सरोज खान ने सेट पर मौजूद सभी स्टार्स और क्रू के सामने सलमान खान को डांट लगा दी थी. ये किस्सा फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ (Andaz Apna Apna) के सेट का है. इस फिल्म में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में नजर आए थे.