28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान को मुंबई की ट्रेन में महिला ने जड़ा था थप्पड़, किंग खान ने बाद में माना, उनसे ही हुई थी गलती

Shah Rukh Khan: शाहरुख की करियर के शुरुआती दौर की कई ऐसी बातें हैं, जिनका खुलासा कर वो लोगों को चौंका देते हैं।
2 min read
Google source verification
Shah Rukh Khan

शाहरुख खान पहली बार दिल्ली से मुंबई ट्रेन से पहुंचे थे।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टार्स में गिने जाते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब उनको मुंबई में ट्रेन के अंदर थप्पड़ पड़ा था। ये थप्पड़ उनको एक महिला ने इसलिए मारा था क्योंकि वो किसी दूसरे को सीट पर नहीं बैठा रहे थे। खुद को थप्पड़ पड़ने का ये किस्सा किसी और ने नहीं खुद शाहरुख ने ही कुछ साल पहले बताया था।

पहली बार मुंबई गए थे शाहरुख
शाहरुख खान का बचपन में दिल्ली में बीता है। वो 80 के दशक के आखिर में फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंचे थे। शाहरुख खान ट्रेन से दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे। शाहरुख के मुताबिक, 'मैं पहली बार मुंबई ट्रेन से आया। दिल्ली से जिस ट्रेन में मैं रिजर्वेशन कराके बैठा हूं, वो मुंबई में आकर लोकल में बदल जाएगी, इसका मुझे अंदाजा नहीं था। मुंबई आकर लोग मुझसे कहने लगे कि अब बैठ जाएं और दूसरे लोगों को भी बैठने दें। मैं किसी को बैठने नहीं दे रहा था कि मेरी सीट तो रिजर्व है। इसी बीच एक एक महिला आई तो उसे इस बात पर गुस्सा आ गया। उसने मुझे यह कहते हुए जोरदार थप्पड़ मार दिया यह सीट सिर्फ तुम्हारी नहीं है। ये मुंबई लोकल है और इस पर कोई भी बैठ सकता है।"

शाहरुख बताते हैं कि दिल्ली में लोकल ट्रेन नहीं थी। ऐसे में उनको लोकल का पता नहीं था। मुंबई लोकल क्या है, ये उनको थप्पड़ खाकर समझ में आया। बता दें कि शाहरुख खान ने टीवी से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वो फिल्मों में आए। 90 के दशक के शुरुआत में शाहरुख ने फिल्मों में काम किया। बीते छाई दशक में शाहरुख ने लगातार हिट फिल्में की हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर राइटर-प्रोड्यूसर का खुलासा- 17 साल की उम्र में गे युवक से कर बैठी थी प्यार, शादी के बाद पति की इस हरकत से खुला था राज

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग