3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान की Dunki ने रिलीज से पहले फिल्म का बजट किया पूरा, कमाए 150 करोड़ रुपए, पठान को दी मात

Shah Rukh khan's Dunki: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी ने रिलीज से पहले ही एक बड़़ा धमाका किया है आईये जानते हैं आखिर हुआ क्या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 20 Jul 2023, 9:18 AM IST

dunki.jpg

शाहरुख खान की डंकी ने बनाया रिकॉर्ड

Shah Rukh khan's Dunki: शाहरुख खान साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाका करने वाले हैं। साल की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान ने पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। अब उनकी आने वाली फिल्मों पर सभी की नजर है। Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म Dunki को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हाल में उनकी चर्चा इसलिए हो रही है कि फिल्म ने रिलीज के 6 महीने पहले ही अपना बजट कमा लिया है।

150 करोड़ में बिके डंकी के डिजिटल राइट्स?
शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी के बारे में आधिकारिक तौर पर सिर्फ इतना पता है कि इस फिल्म को करीब 100 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। अब सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि फिल्म डंकी ने रिलीज से पहले ही 150 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं जिसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी।


फिल्म की रिलीज डेट वैसे तो दिसंबर कही जा रही है लेकिन पूरी उम्मीद है कि ये आगे बढ़ सकती है। ऐसे में पठान की सक्सेस और जवान की हाइप के बाद डंकी को लेकर भी फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है और शायद यही वजह है कि OTT प्लेटफॉर्म Jio Cinema ने डंकी के डिजिटल राइट्स 155 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। को यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी एक भाषा में रिलीज हुई फिल्म के लिए सबसे बड़ी डील है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी जवान!
गौरतलब है कि शाहरुख खान, पहली बार निर्देशक एटली के साथ नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म का प्रिव्यू रिलीज किया गया था जिसमें शाहरुख खान के लुक्स ने हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा तक की झलक दिखी। फिल्म सितंबर में रिलीज होगी और ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीदे हैं कि ये फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।