इस तस्वीर में दोनों की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। बता दें बेटे के जन्म के बाद शाहिद ने फैंस से खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'जेन कपूर के आने के बाद हम अब कम्पलीट महसूस कर रहे हैं। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बेहद खुश और आभारी महसूस कर रहे हैं।'