पिछली रात शाहिद कपूर के आधिकारिक ट्विटर पेज पर तुर्किश हैकर ग्रुप एय्येलदिज टीम का सिलसिलेवार ट्वीट देखा गया। एक पोस्ट में शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के चित्रण की निंदा की गई है। 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने खिलजी की भूमिका निभाई थी। शाहिद कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दोस्तों मेरा इंस्टाग्राम और ट्विटर हैक कर लिया गया है। अभी इंस्टाग्राम अकाउंट को ठीक कर लिया गया है और मेरी टीम ट्विटर पर भी काम कर रही है। इसलिए कृपया समझें, यह मैं नहीं हूं और किसी भी संवाद से बचें।'