
shahid kapoor
एक्टर शाहिद कपूर के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी। बुधवार 5 सितंबर की रात मीरा और शाहिद की जिंदगी में एक नन्हें मेहमान ने कदम रखा है। इस बार शाहिद एक बेटे के पिता बने हैं। इससे पहले शाहिद और मीरा की एक बेटी है जिसका नाम मिशा है। उनके घर आए इस नन्हें मेहमान को लेकर पूरा बी-टाउन उनकी इस खुशी में शरीक हो रहा है। हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा को उनके बेटे के नाम के लिए कई सुझाव भी मिलने शुरू हो चुके हैं।
फैन्स ने सुझाए कई नाम:
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शाहिद की बेटी का नाम मिशा है। जो कि शाहिद और मीरा के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर रखा गया है। अब जबकि शााहिद के घर बेटे ने जन्म लिया है तो उनके फैंस एक बार फिर मिशा की तरह ही नाम की उम्मीद लगा रहे हैं। इस बार वह जानना चाहते हैं कि शाहिद अपने बच्चे का क्या नाम रखेंगे। यही नहीं मजेदार बात तो ये है कि फैंस शाहिद और मीरा को ट्वीट के जरिए नए-नए नाम के सुझाव दे रहे हैं।
यहां देखिए उन ट्वीट्स को...
ईशान मां संग भतीजे से मिलने अस्पताल पहुंचे:
बात दें कि मीरा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। घर आए नन्हें मेहमान से मिलने शाहिद के भाई ईशान खट्टर अपनी मां नीलिमा अजीम के साथ अस्पताल पहुंचे। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अस्पताल जाते वक्त ईशान चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है। वहीं अस्पताल में मीरा की मां भी नजर आईं।
Updated on:
06 Sept 2018 12:55 pm
Published on:
06 Sept 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
