आतिफ के प्रति जताई नाराजगी:
जैकी भगनानी और कृतिका कामरा स्टारर फिल्म 'मित्रों' में मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीजा' का गाना 'चलते चलते...' को रीमेक करके पेश किया जा रहा है। 'पाकीजा' फिल्म के इस गीत को आवाज स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दी थी। जब लता से इस बारे में पूछा गया कि आतिफ असलम की आवाज में गीत कैसा लगा तो वे नाराज हो गई। लता मंगेश्कर ने कहा कि उन्होंने न तो यह गाना सुना है और न ही वे सुनना चाहती हैं। इन दिनों फिल्मों में पुराने गीतों के रीमेक्स को लेकर वे दु:खी हो जाती हैं।
उन्होंने कहा, 'आजकल जो गाने रीमिक्स किए जा रहे हैं उनमें सादगी कहा है, कलाकारी कहां है। यह किससे पूछकर रीमिक्स बनाए जाते हैं। ओरिजिनल गाना जो बना था वो कंपोजर और गीतकारों की कलाकारी है और किसी को इसे बदलने का अधिकार नहीं है।'