अटल बिहारी के भाषण को आज भी याद किया जाता है। वह न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि विपक्ष के भी चहेते रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को जन्में अटल बिहारी वाजपेयी की 'कविताओं की किताब' खूब पॉपुलर रही हैं। देश के कई मंचों पर उनकी कविताएं गाई भी जाती रही हैं। उनकी कविताओं में 'न दैन्यं न पलायनम्', 'मृत्यु और हत्या' और 'अमर बलिदान' काफी फेमस हैं। उनकी कविताएं आज के यूथ में भी काफी पॉपुलर है।