2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद कपूर नहीं ये है मीरा राजपूत का पहला प्यार, एक्टर ने खुद किया खुलासा

ऐक्टर शाहिद कपूर की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। शाहिद ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Jan 2022, 11:37 PM IST

शाहिद कपूर नहीं ये है मीरा राजपूत का पहला प्यार, एक्टर ने खुद किया खुलासा

शाहिद कपूर नहीं ये है मीरा राजपूत का पहला प्यार, एक्टर ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' रिलीज होने वाली है। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक शाहिद कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शाहिद कपूर साल 1999 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म 'ताल' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी दिखे थे। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कि है। जिसमें वो अपनी पत्नी मीरा राजपुत के साथ नजर आ रहें है।

इस वीडियो में मीरा उनसे दूर बैठी नजर आ रही हैं। मीरा फोन में बिजी दिखाइ दे रही हैं। तो वहीं शाहिद कपूर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, और उन्हें फ्लाइंग किस करते नजर आ रहे हैं। ऐक्टर ने इस वीडियो के केपशन में लिखा है, "इनका पहला प्यार वो है जिसे वो घूर रही है। लेकिन मैं उसका दूसरा प्यार होकर भी खुश हूं। क्या करें, प्यार ही ऐसा ही होता है।" शाहिद कि इस पोस्ट पर मीरा राजपूत ने कमेंट किया है, उन्होंने लिखा है, "नहीं, तुम ही मेरा पहला प्यार हो।"

यह भी पढ़े -सलमान खान ने भरी महफिल में जब खोली अनिल कपूर के अंडरवियर की पोल


वीडियो में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक है, फैंस इनकी इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर रहें हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को अक्सर कपल गोल्स सेट करते हुए देखा जाता है। वहीं बात करें शाहिद कपूर के इस वीडियो की तो इस वीडियो में शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का गाना 'माइया मैनू' बज रहा है।

आपको बता दें, शाहिद ने साल 2015 में लाखों लड़कियों का दिल तोड़कर ग्लैमर की दुनिया से दूर दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी, जो उनसे करीब 13 साल छोटी हैं। कपल के दो बच्चे मीशा और जैन हैं, मीरा के मुताबिक शाहिद कपूर परफेक्ट हस्बैंड होने के साथ ही शानदार पिता भी हैं।

यह भी पढ़े - मैं सलमान खान को पसंद नहीं करता था : आमिर खान

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन