8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद कपूर बनेंगे कर्ण, फिल्म महाभारत में निभाएंगे यह किरदार

शाहिद कपूर बनेंगे कर्ण, फिल्म महाभारत में निभाएंगे यह किरदार
less than 1 minute read
Google source verification
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही कर्ण के किरदार में नजर आने वाले हैं। दरअसल अभिनेता सिल्वर स्क्रीन पर महाभारत के कर्ण का किरदार निभाएंगे। जिसके लिए उन्होंने फिल्म मेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाया है।

जानकारी के अनुसार फ़िल्म मेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म महाभारत में शाहिद कपूर दानवीर कर्ण का आईकॉनिक किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में कर्ण का किरदार सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। इस फिल्म में महाभारत की कहानी दानवीर कर्ण के माध्यम से दिखाई जाएगी। यह फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा की बड़े बजट वाली फिल्म रहेगी। शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म जर्सी इस साल दीपावली पर बड़े पर्दे पर रिलीज हो होने की संभावना है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक क्रिकेटर का किरदार निभाया है। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जर्सी में प्रतिभाशाली क्रिकेटर की कहानी को दर्शाया गया है।