ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, हालांकि फिल्म की स्टोरी लाइन शाहिद को काफी पसंद आई है, जिसके बाद उन्होंने इसे साइन कर लिया है और डेट्स भी दे दी हैं। फिल्म को स्टोरी एक पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमने वाली है, जो एक बड़ा हाई-प्रोफाइल केस हैंडल करने वाला है। फिल्म को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आया है, यह भी तय नहीं है कि शाहिद कपूर ही पुलिस वाले के रोल में नजर आने वाले हैं।