27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान सहित ये बॉलीवुड स्टार्स ऐसे करते हैं एसिड अटैक सर्वाइवर्स, महिलाओं और बच्चों की मदद

आमिर खान, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा सहित ये स्टार्स भी सोशल कॉज के जरिए कर रहे हैं लोगों की मदद...      
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Mar 30, 2019

shahrukh khan

shahrukh khan

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान रील नहीं रियल लाइफ में भी जेंटलमैन हैं। हाल ही वो एक नए सोशल कॉज से जुड़े। दरअसल, शाहरुख ने मीर फाउंडेशन में एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की। इस फाउंडनेशन की शुरुआत खान ने साल 2017 में की थी और इसका मुख्य उद्देश्य है एसिड अटैक सर्वाइवर्स को सशक्त बनाना। शाहरुख ने इस मिटिंग की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि इन बहादूर लड़कियों के लिए प्रार्थना करें। भगवान इनकी जिंदगी की नई शुरुआत में इनका साथ दें...इंशाअल्लाह।' बता दें कि शाहरुख इसके अलावा मेक ए विश फाउंडेशन के मेंबर है और इसके साथ वे अपनी स्वर्गीय मां के नाम से एक ट्रस्ट भी चलाते हैं, ये ट्रस्ट गरीब और असहाय लोगों के लिए कार्य करता है और उन्हें रोजगार मुहैया करवाता है। शाहरुख दिव्यांगों के लिए भी चैरिटी का काम करते हैं। बता दें कि शाहरुख के साथ-साथ कई और बॉलीवुड स्टार्स भी अलग-अलग सोशल कॉज से जुड़कर लोगों की मदद कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में....

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की मदद करती हैं। इतना ही नहीं वो छोटे बच्चों, बंधुआ मजदूरी और मानवअधिकारों के बारे में भी खुलकर अपने विचार रखती हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल ब्रैंड एंबेस्डर भी हैं। जहां वे रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों की मदद कर रही हैं। इसके अलावा वे देश-भर के कई गांवों में इको-फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स भी चलाती हैं।

अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार भी एक्टिंग के साथ अपनी दरियादिली के लिए फेमस है। फिर चाहे बात लड़कियों के अधिकार की हो, सैनिकों के लिए साहस जुटाने या फिर सुखे से परेशान किसानों की मदद करने की। वे हमेशा इन कार्यों में अपने दिल से जुड़ते है और खुलकर मदद करते हैं। इसके साथ ही वह स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भी काम करते हैं। अक्षय ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से 'भारत के वीर' नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था जो शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद करती है।

दीपिका पादुकोण
कभी खुद डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी लिव, लिव लाइफ फाउंडेशन नाम से एक संस्था शुरु की थी जो डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही लोगों की लड़ने में मदद करती है। उन्होंने अपनी संस्था के तहत इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कर्नाटक सरकार से हाथ भी मिलाया था। इतना ही नहीं दीपिका इसके अलावा भी कई सोशल कॉज संस्थाओं से जुड़ी हैं और इसके लिए लोगों की मदद कर रही हैं।

आमिर खान सहित ये स्टार्स भी जुड़ें सोशल कॉज से
अभिनेता आमिर खान भी जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वह छोटे पर्दे पर कई कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' और उससे जुड़ा एनजीओ नशे की गिरफ्त में आए बच्चों की मदद करता है तो वहीं आमिर खान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाते हैं। आमिर के अलावा अभिनेत्री दिया मिर्जा भी कई सोशल संस्थाओं कसे जुड़ी हुई हैं जो कैंसर, एड्स से ग्रसित गरीब लोगों की मदद करती है। इसके अलावा वह पेटा क्राई जैसी संस्थाओं से भी जुड़ी हैं। इतना ही नहीं अभिनेता राहुल बोस, अनुष्का शर्मा, शबानी आजमी, फरहान अख्तर, विद्या बालन और प्रीति जिंटा सहित बॉलीवुड के तमाम स्टार्स सोशल संस्थाओं से जुड़कर बच्चों, लड़कियों और रोग ग्रस्त लोगों की मदद कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग