दरअसल, 'माया मेमसाब' में शाहरुख खान के साथ दीपा साही लीड रोल में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। हालांकि, फिल्म फ्लॉप होने से ज्यादा चर्चा शाहरुख खान और दीपा साही के बीच फिल्माए गए बेड सीन की हुई थी। दोनों के इस बोल्ड सीन की चर्चा हर तरफ हो रही थी। यहां तक कि एक पत्रकार ने दोनों के बारे में उल्टा-सीधा भी छाप दिया था, जिससे शाहरुख खान काफी भड़क गए थे। माया मेमसाब की कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड थी, जो अपनी शादी से बोर हो गई है और जिसके कई लोगों के साथ अफेयर हैं। बाद में उसकी मौत रहस्यमय तरीके से होती है। हालांकि, फिल्म लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाई। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख ने अपना पहला इंटिमेट सीन दिया था। उस वक्त लोगों को लग रहा था कि शाहरुख का करियर लंबा नहीं चलेगा लेकिन फिर बाजीगर और डर जैसी फिल्में देकर उन्होंने बता दिया था कि वह लंबी रेस का घोडा हैं।