बता दें, शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। साथ में फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल समेत अन्य कलाकार देखने को मिलेंगे। हालांकि अभी किसी का नाम कंफर्म नहीं किया गया है। मगर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये एक्टर्स शाहरुख की मूवी में नजर आ सकते हैं।